राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण

Updated at :20 Aug 2014 8:00 PM
विज्ञापन
राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण

गढ़वा. नेहरू युवा केंद्र के गढ़वा कार्यालय में राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर मेरी धरती-मेरा कर्तव्य कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया. इसकी शुरुआत आदर्श युवा मंडल करके के अध्यक्ष रवींद्र यादव ने राजीव गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

गढ़वा. नेहरू युवा केंद्र के गढ़वा कार्यालय में राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर मेरी धरती-मेरा कर्तव्य कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया. इसकी शुरुआत आदर्श युवा मंडल करके के अध्यक्ष रवींद्र यादव ने राजीव गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा कोर को संबोधित करते हुये रवींद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है. लगातार पेड़ों के कटने से पर्यावरण का संकट बढ़ता जा रहा है. उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया. इस अवसर पर रमेश कुमार, संत कुमार ठाकुर, वीरेंद्र यादव, ललन पासवान, तृप्ता भानु, हीरावती कुमारी, मुकेश तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola