तीन दिन से लापता हैं संवेदक

पत्नी ने अनहोनी की आशंका बतायीप्रतिनिधि,गढ़वा. मेराल थाना के रजहारा गांव निवासी पेशे से संवेदक बलिंद्र कुमार सिंह पिछले 18 अगस्त की सुबह से लापता हैं. उनका कोई पता नहीं चल पाया है. संवेदक श्री सिंह की पत्नी अंजली आनंद ने बताया कि उनके पति सोमवार की सुबह आठ बजे अपनी हीरोहोंडा एसएस मोटरसायकिल (जेएच14ए-2022) […]
पत्नी ने अनहोनी की आशंका बतायीप्रतिनिधि,गढ़वा. मेराल थाना के रजहारा गांव निवासी पेशे से संवेदक बलिंद्र कुमार सिंह पिछले 18 अगस्त की सुबह से लापता हैं. उनका कोई पता नहीं चल पाया है. संवेदक श्री सिंह की पत्नी अंजली आनंद ने बताया कि उनके पति सोमवार की सुबह आठ बजे अपनी हीरोहोंडा एसएस मोटरसायकिल (जेएच14ए-2022) से उनसे रंका कहकर गये थे. उन्होंने कहा था कि शाम में वे घर लौट जायेंगे. लेकिन वे नहीं लौटे. उनके मोबाइल(9431136643/8936830074) पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. अंजली आनंद ने इस संबंध में गढ़वा थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे तीसरे दिन भी पति के घर नहीं लौटने से अनहोनी की घटना से आशंकित हैं. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. वे भी काफी भयभीत हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से उसके पति की खोज करने की मांग की है. विदित हो कि बलिंद्र सिंह मेराल थाना के रजहारा गांव के रहनेवाले हैं, जो फिलहाल पिपरा कला में घर बना कर रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










