ओके....गढ़वा से सात हजार कार्यकर्ता जायेंगे: रघुराज

Updated at :20 Aug 2014 8:00 PM
विज्ञापन
ओके....गढ़वा से सात हजार कार्यकर्ता जायेंगे: रघुराज

भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता20जीडब्लूपीएच5-प्रेसवार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि,गढ़वा.गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन पर गढ़वा से सात हजार कार्यकर्ता जायेंगे. मोदी के प्रति लोगों में काफी उत्साह है. उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने एक प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न प्रखंडों के भ्रमण के क्रम […]

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता20जीडब्लूपीएच5-प्रेसवार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि,गढ़वा.गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन पर गढ़वा से सात हजार कार्यकर्ता जायेंगे. मोदी के प्रति लोगों में काफी उत्साह है. उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने एक प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न प्रखंडों के भ्रमण के क्रम में भाजपा के प्रति काफी लहर देखने को मिली. लोगों में काफी उत्साह है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां झामुमो, झाविमो, आजसू, बसपा,सपा, नौसंमो आदि विलुप्त हो जायेंगी. और राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों के विधायकों ने लोगों को विकास का सपना दिखाकर ठगने का काम किया है. ऐसे लोग अब नहीं दिखेंगे. श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस मुक्त देश, राज्य व जिला बनाने का संकल्प लिया है. एक बानगी लोकसभा चुनाव में दिखी है, दूसरी विधानसभा चुनाव में दिखेगी. उन्होंने कहा कि 21 अगस्त राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. प्रेस वार्ता में पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय, महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय, विनय चौबे, संजय ठाकुर,ब्रजेंद्र पाठक,अंजनी उपाध्याय, सुरेंद्रनाथ तिवारी, विजय चौबे, विजय सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola