बड़गड़ में भाजपा की बैठक, चुनाव पर चर्चा

बड़गड़(गढ़वा). बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. रामनाथ प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में की गयी बैठक में पार्टी के पलामू विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा उपस्थित थे. श्री सिन्हा ने विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया. इस अवसर पर उन्होंने 21 अगस्त को रांची में […]
बड़गड़(गढ़वा). बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. रामनाथ प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में की गयी बैठक में पार्टी के पलामू विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा उपस्थित थे. श्री सिन्हा ने विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया. इस अवसर पर उन्होंने 21 अगस्त को रांची में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वान किया.श्री सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने हेतु पूरे जोर-शोर से कार्य करना है. इसमें सभी की भागीदारी अहम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर को और मजबूत करने पर बल दिया. बैठक का संचालन भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रसाद ने किया. इस मौके पर ठाकुर प्रसाद महतो, विजय केसरी, सुरेश केसरी, मुकेश सोनी, रमेश गुप्ता, संतोष कुमार, ईश्वरी प्रसाद, टूनटून प्रसाद, वरूण केसरी, घनश्याम सोनी, रविंद्र जायसवाल, डॉ सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










