फोटो जायेगा ....दहेज व नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

19 जीडब्लूपीएच 6-बैठक करते बेदिया समाज के लोगअवधेश बने बेदिया समाज के अध्यक्षधुरकी (गढ़वा). प्रखंड अंतर्गत खुटिया के बेदिया समाज ने बैठक कर समाज के उत्थान के लिए काम करने का निर्णय लिया. नशापान नहीं करने, दहेज नहीं लेने एवं बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लेते हुए एक कमेटी का गठन किया गया. अवधेश […]
19 जीडब्लूपीएच 6-बैठक करते बेदिया समाज के लोगअवधेश बने बेदिया समाज के अध्यक्षधुरकी (गढ़वा). प्रखंड अंतर्गत खुटिया के बेदिया समाज ने बैठक कर समाज के उत्थान के लिए काम करने का निर्णय लिया. नशापान नहीं करने, दहेज नहीं लेने एवं बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लेते हुए एक कमेटी का गठन किया गया. अवधेश बेदिया को अध्यक्ष, राजेंद्र बेदिया को सचिव एवं सूरज बेदिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में लोगों ने कहा कि पहले वे किसी भी जाति में शामिल नहीं थे, लेकिन काफी संघर्ष के बाद सरकार ने उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल किया है. यह समाज की जीत है. लेकिन अभी तक अनुसूचित जनजाति वाली सुविधा नहीं मिल सकी है. उन्होंने इसके लिए एकजुट होकर मांगों को प्रभावी तरीके से सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक में वंशीधर बेदिया, राजेश बेदिया, राकेश बेदिया, इंद्रनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










