पनघटवा डैम में गेट लगाने की मांग

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड अंतर्गत पनघटवा डैम के दायीं ओर की नहर में लगे गेट की चोरी हो जाने के कारण डैम में पानी जमा नहीं हो पा रहा है. इसके कारण इस डैम पर आश्रित किसानों की फसल नहीं हो पा रही है. किसान अशोक प्रसाद, आनंद प्रकाश, विजय मेहता, पीएम कुमार, राजकुमार साह, गुप्तेश्वर […]
डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड अंतर्गत पनघटवा डैम के दायीं ओर की नहर में लगे गेट की चोरी हो जाने के कारण डैम में पानी जमा नहीं हो पा रहा है. इसके कारण इस डैम पर आश्रित किसानों की फसल नहीं हो पा रही है. किसान अशोक प्रसाद, आनंद प्रकाश, विजय मेहता, पीएम कुमार, राजकुमार साह, गुप्तेश्वर राम, दिनेश राम आदि ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से कई बार डैम में गेट लगाने की मांग की, लेकिन इसके बाद भी गेट नहीं लगाये जा सके हैं. इसके कारण वर्षों से उनकी फसल मारी जा रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से डैम में अविलंब गेट लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










