देसी शराब की 59 बोतल बरामद होटल संचालक गिरफ्तार

Updated at : 15 Dec 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब की 59 बोतल बरामद होटल संचालक गिरफ्तार

मझिआंव : बाजार समिति स्थित दुर्गा मंदिर के सामने व सार्वजनिक शौचालय से सटे होटल में छापामारी की गयी़ थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम की गयी छापामारी में 59 बोतल देसी दिलखुश शराब बरामद की गयी़ इस दौरान होटल संचालक मनोज कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर जेल […]

विज्ञापन

मझिआंव : बाजार समिति स्थित दुर्गा मंदिर के सामने व सार्वजनिक शौचालय से सटे होटल में छापामारी की गयी़ थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम की गयी छापामारी में 59 बोतल देसी दिलखुश शराब बरामद की गयी़ इस दौरान होटल संचालक मनोज कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

इस संबंध में थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के होटल में छापामारी की गयी थी़ होटल संचालक मनोज सोनी खुलेआम होटल में मुर्गा व शराब बेच रहे थे. जो कानूनन जुर्म है. साथ ही उन्होंने कहा कि करीब चार महीना पूर्व पाउच शराब बेचने के जुर्म में उक्त दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

इसके बावजूद भी खुलेआम प्रशासन को चैलेंज करते हुए उसने फिर से होटल में शराब पिलाने का धंधा शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी वैसे होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस तरह से अवैध रूप से होटल में शराब की बिक्री नहीं करे़ं अन्यथा छापामारी के दौरान पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola