चिनियां में सबसे ज्यादा, कांडी में सबसे कम हुआ मतदान
Updated at : 03 May 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा किया मतदान गढ़वा : गढ़वा जिले में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान कई मायने में साल 2014 से अलग रहा है़ मतदान का प्रतिशत बढ़ा जरूर है, लेकिन जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मतदान का आंकड़ा 75 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका है. साल 2014 में गढ़वा […]
विज्ञापन
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा किया मतदान
गढ़वा : गढ़वा जिले में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान कई मायने में साल 2014 से अलग रहा है़ मतदान का प्रतिशत बढ़ा जरूर है, लेकिन जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मतदान का आंकड़ा 75 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका है.
साल 2014 में गढ़वा जिले में मतदान का कुल आंकड़ा 61 प्रतिशत (गढ़वा विस में 60.55 व भवनाथपुर विस में 52.26) था़ लेकिन इस बार कुल आंकड़ा करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 66.55 (गढ़वा विस में 67.32 व भवनाथपुर विस में 66.92 प्रतिशत) प्रतिशत हो गया़ पिछली बार जहां भवनाथपुर विस में ज्यादा मतदान हुआ था़, वहीं 2019 में गढ़वा विस में ज्यादा मतदान हुआ है़ अभी के चुनाव में जिले के चिनियां प्रखंड में सर्वाधिक मतदान 71.39 प्रतिशत रहा है, जबकि सबसे कम कांडी प्रखंड में 57.82 प्रतिशत मतदान हुआ है.
इसके अलावा डंडा प्रखंड में 70.34 प्रतिशत, मेराल में 69.40 प्रतिशत, गढ़वा में 65.67 प्रतिशत, रंका में 67.57 प्रतिशत, रमकंडा में 63.25 प्रतिशत, खरौंधी में 65.77, केतार में 66.59 प्रतिशत, भवनाथपुर में 65.75 प्रतिशत, नगरउंटारी में 65.61 प्रतिशत, विशुनपुरा में 64.91 प्रतिशत, रमना में 68.81 प्रतिशत, सगमा में 69.22 प्रतिशत, धुरकी में 67.68 प्रतिशत, डंडई प्रखंड में 69.42 प्रतिशत, भंडरिया प्रखंड में 67.94 प्रतिशत, बड़गढ़ प्रखंड में 69.44 प्रतिशत, कांडी प्रखंड में 57.82 प्रतिशत, बरडीहा प्रखंड में 69.88 प्रतिशत, मझिआव प्रखंड में 65.08 प्रतिशत मतदान पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




