दुर्घटना में छात्रा घायल

गढ़वा : गढ़वा-रंका का मार्ग पर ओबरा लाइन होटल के पास बुधवार को ट्रक स्कूटी की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी सलीम अंसारी की पुत्री तस्बुन खातून (14) बताया गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. तस्बुन […]
गढ़वा : गढ़वा-रंका का मार्ग पर ओबरा लाइन होटल के पास बुधवार को ट्रक स्कूटी की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी सलीम अंसारी की पुत्री तस्बुन खातून (14) बताया गया है.
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. तस्बुन खातून स्कूटी चला रही थी. इसी दौरान गढ़वा की ओर से रंका की ओर जा रही हाइवा ट्रक ने उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया. इसमें उसका दाहिना पैर टूट गया. तस्बुन खातून ओबरा हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है. उसकी मैट्रिक का परीक्षा केंद्र गोविंद हाई स्कूल में है. गुरुवार को तस्बुन की परीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




