पांच साल में 13 बीडीओ बदले

डंडा(गढ़वा) : गढ़वा प्रखंड के तीन पंचायतों को काट कर डंडा प्रखंड का गठन चार अक्तूबर 2008 को हुआ था. इस प्रखंड में डंडई, भिखही व छपरदगा पंचायत हैं. प्रखंड गठन का प्रमुख उद्देश्य गढ़वा से दूर स्थित गांवों का सही रूप से विकास करना था. लेकिन इस प्रखंड में आजतक स्थायी बीडीओ के नहीं […]
डंडा(गढ़वा) : गढ़वा प्रखंड के तीन पंचायतों को काट कर डंडा प्रखंड का गठन चार अक्तूबर 2008 को हुआ था. इस प्रखंड में डंडई, भिखही व छपरदगा पंचायत हैं. प्रखंड गठन का प्रमुख उद्देश्य गढ़वा से दूर स्थित गांवों का सही रूप से विकास करना था.
लेकिन इस प्रखंड में आजतक स्थायी बीडीओ के नहीं रहने के कारण प्रखंड गठन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा. पांच साल के अंदर 13 बीडीओ बदल चुके हैं. गुरुवार को 14वें बीडीओ के रूप में गढ़वा अंचलाधिकारी अंजना दास ने प्रभार ग्रहण किया है. इसके पूर्व भी यह प्रखंड लगभग प्रभार में ही चलता रहा है. अंजना दास इसके पूर्व भी प्रभार में रह चुकी हैं.
लगातार बदलते रहे बीडीओ
चार अक्तूबर वर्ष 2008 को प्रखंड का सृजन होने के बाद गढ़वा बीडीओ डॉ सुभाष सिंह को डंडा का अतिरिक्त प्रभार मिला. डॉ सुभाष सिंह को गढ़वा बीडीओ से स्थानांतरण के बाद गढ़वा अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार झा को दो बार यहां का प्रभार मिला, जबकि 15 अक्तूबर 2009 से 27 दिसंबर 2010 तक सत्येंद्र नारायण सिंह यहां के बीडीओ के प्रभार में रहे.
इसके बाद 27 दिसंबर 2010 से तीन फरवरी 2011 तक गढ़वा बीडीओ मनीषा तिर्की प्रभार में रही. इसके अलावा प्रणव पाल, साधना जयपुरिया, पंकज कुमार साव, अजय कुमार रजक, कृष्ण कुमार मरांडी व रामनारायण खलखो यहां के बीडीओ रह चुके हैं. साथ ही अंजना दास भी इसके पूर्व इस प्रभार में रह चुकी हैं. पुन: उन्होंने 12 जून से यह प्रभार ग्रहण किया है. यहां 14 में से सिर्फ प्रणव पाल, अजय कुमार रजक व कृष्ण कुमार मरांडी बीडीओ के रूप में पदस्थापित हुए, जबकि बाकी समय प्रभार में चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




