राज्य सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर सहायक अध्यापकों को किया गुमराह: वीरेंद्र

Updated:
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर सहायक अध्यापकों को किया गुमराह: वीरेंद्र

राज्य सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर सहायक अध्यापकों को किया गुमराह: वीरेंद्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा टाउन हॉल मैदान में रविवार को आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की. बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर शिक्षकों को गुमराह किया था. यह आश्वासन दिया गया था कि सरकार बनने के दो से तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों को स्थायी कर सम्मानजनक वेतनमान दिया जायेगा, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सहायक अध्यापकों की उपेक्षा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षक उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं सहायक अध्यापक रेशमा खातून ने भी सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की मेहनत और योगदान को नजरअंदाज कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मांग की कि आकलन पास सहायक अध्यापकों को जेटेट के समान मानदेय दिया जाये व सहायक आचार्य परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाये. बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. मौके पर रेशमा खातून, रईस अंसारी, सुषमा कुमारी, प्रीति कुमारी, शमीम अंसारी, अयूब अंसारी, उदय कुमार, जावेद खान, ओम प्रकाश तिवारी, जफर अंसारी, इंद्रदेव प्रजापति, प्रदीप सिंह, वीरेन्द्र बैठा, किशोर सिंह, मुन्ना उरांव, राजू राम, सिकंदर राम, जफर हुसैन, विजय चौधरी, कृष्णा चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, मोहम्मद अमीनुल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola