प्रियंका को भारतीय कुश्ती संघ ने यूरोप भेजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 5:14 AM
गढ़वा : झारखंड की कुश्ती प्रशिक्षक सह गढ़वा जिला कुश्ती संघ की सचिव प्रियंका कुमारी को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा यूरोप में आयोजित विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारत की ओर से प्रशिक्षक के रूप में चयन कर भेजा गया है़ गढ़वा निवासी प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताते […]
गढ़वा : झारखंड की कुश्ती प्रशिक्षक सह गढ़वा जिला कुश्ती संघ की सचिव प्रियंका कुमारी को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा यूरोप में आयोजित विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारत की ओर से प्रशिक्षक के रूप में चयन कर भेजा गया है़ गढ़वा निवासी प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताते हुए प्रियंका को बधाई दी है़ समाचार के अनुसार क्रोएशिया यूरोप में कुश्ती टीम कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है़
इसके लिए झारखंड राज्य कुश्ती प्रशिक्षक सह गढ़वा निवासी प्रियंका को भारतीय कुश्ती टीम का प्रशिक्षक बनाकर सोमवार को क्रोएशिया यूरोप रवाना किया गया़ प्रियंका की इस उपलब्धि पर गढ़वा जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है. साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है. बधाई देने वालों में नवनीत कुमार, धीरज चौबे , जीनाहुदीन खान, संजय प्रताप देव, आनंद सिन्हा, सियाराम वर्मा, धनंजय सिंह, धर्मराज भारती, आनंद यादव, कमलेश दुबे, शशिकांत द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, हंसानंद स्वामी पांडेय, ओबैदुल्लाह हक अंसारी, नंदलाल कुमार, नागेंद्र कुमार, विशाल केशरी, छोटू विश्वकर्मा राकेश सिंह, प्रिंस सोनी, मक़बूल आलम, मनोज तिवारी आदि के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










