नशाखोरियों से दूर रखने की मांग
Updated at : 20 May 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

अभाविप का ग्राम जीवन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन डंडई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के बैनर तले ग्रामीण जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत डंडई प्रखंड के पचौर पंचायत के विभिन्न गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस दौरान लावादोनी, लामी-फुलवार, झेलनी आदि गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं को अपने गांव की ज्वलंत समस्याअों […]
विज्ञापन
अभाविप का ग्राम जीवन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन
डंडई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के बैनर तले ग्रामीण जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत डंडई प्रखंड के पचौर पंचायत के विभिन्न गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस दौरान लावादोनी, लामी-फुलवार, झेलनी आदि गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं को अपने गांव की ज्वलंत समस्याअों से अवगत कराया़ इसमें स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा की व्यवस्था आदि से अवगत कराया गया़ अभाविप के जिला संयोजक अंकित दुबे ने कहा कि आज भी लोग गांव में नदी तालाब का पानी पीने के विवश है़ं
लोग इलाज के लिए पूर्वजों की बतायी गयी जड़ी-बूटियों का प्रयोग कर रहे है़ं उन्होंने कहा कि मुख्यालय के इन सुदूर इलाके के लोग आज भी जंगलों से पत्तियां तोड़ कर और उसे बेच कर अपनी जीविका चलाते है़ं दर्जनों गांवों की संस्कृति सभ्यता के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की़ इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी़ कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक चौबे, विकास कुमार, समाज सेवी बिंदु कुमार रवि, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




