मोतियाबिंद के 47 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
मोतियाबिंद के 47 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

मोतियाबिंद के 47 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट की ओर से शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 47 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. सभी मरीजों की सर्जरी अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने की. शिविर के दौरान मरीजों की आवश्यक जांच, दवाइयां व अन्य चिकित्सीय सुविधाएं राधिका नेत्रालय की ओर से पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं. ऑपरेशन के बाद मरीजों की विशेष निगरानी की गयी व उन्हें आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी भी दी गयी. इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक सह राधिका नेत्रालय के संस्थापक सुशील कुमार ने बताया कि नये सत्र 2026-27 का यह पहला शिविर था. उन्होंने कहा कि अब मार्च 2027 तक मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. अस्पताल की प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता ने बताया कि निःशुल्क शिविर के तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच की जाती है. ऑपरेशन के बाद मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola