झामुमो के नेता करते हैं खोखले वादे: शैलेश

Updated:
विज्ञापन
झामुमो के नेता करते हैं खोखले वादे: शैलेश

आदिम जनजाति के व्यक्ति की मौत मामले में भाजपा ने राज्य सरकार व विधायक को घेरा

विज्ञापन

आदिम जनजाति के व्यक्ति की मौत मामले में भाजपा ने राज्य सरकार व विधायक को घेरा प्रतिनिधि, धुरकी (गढ़वा) धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा. भाजपा के पदाधिकारियों ने एक अप्रैल की रात वाहन की चपेट में आने से हुई आदिम जनजाति के व्यक्ति की मौत के मामले में अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर विरोध जताया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश चौबे ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गयी थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को कुछ नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो नेता ताहिर अंसारी केवल खोखली घोषणाएं करते हैं, जबकि हकीकत में पीड़ित परिवार आज भी आर्थिक मदद के लिए भटक रहा है. भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने स्थानीय विधायक और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाले बालू उठाव में विधायक के खास लोगों का कमीशन पहले से तय रहता है. हाल ही में अवैध बालू उठाव पर प्रशासनिक सख्ती से विधायक समर्थकों में खलबली मची है. उन्होंने कहा कि काली कमाई का जरिया बंद होने की बौखलाहट में विधायक समर्थक अब जनता के बीच अनर्गल और बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं. भाजपा नेता तेजू कोरवा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली कहां गया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि जिस वाहन से आदिम जनजाति के व्यक्ति की जान गयी, उसे अब तक पुलिस ने जब्त क्यों नहीं किया? भ मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल यादव, तेजू कोरवा, रामप्रवेश गुप्ता, रीना देवी, रंजीत कुमार, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola