स्पा सेंटर में एसडीएम ने की छापेमारी, मामला संदिग्ध मिलने पर किया सील

Updated:
विज्ञापन
स्पा सेंटर में एसडीएम ने की छापेमारी, मामला संदिग्ध मिलने पर किया सील

स्पा सेंटर में एसडीएम ने की छापेमारी, मामला संदिग्ध मिलने पर किया सील

विज्ञापन

प्रभात खबर इंपैक्ट प्रतिनिधि, गढ़वा शहर में संचालित स्पा सेंटर को लेकर प्रभात खबर ने बुधवार को एनएच पर चल रहा मसाज पार्लर संदेह के घेरे में नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अरंगी मोड़ पर स्थित एक स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की. मौके पर स्पा सेंटर बंद मिला. हालांकि थोड़ी देर में समझ में आ गया कि सभी शटर अंदर से बंद हैं, जिस कारण छत पर चढ़कर सीढ़ीयों के रास्ते अंदर जाकर शटर खोली गयी. स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि उक्त स्पा सेंटर कल तक संचालित हो रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक बंद हो गया और संचालक व सभी महिला कर्मी अचानक गायब हो गये, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. जांच के दौरान पाया गया कि बुधवार को उसका बोर्ड भी हटा दिया गया. हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने के कारण पूछताछ नहीं हो सकी. ताश की गड्डियां व जले हुए कागज मिले अंदर जांच के दौरान ताश की 5 गड्डियां, मसाज से संबंधित सामग्री, रेट चार्ट, चार बेड आदि मिले. कुछ जले हुए कागज के अवशेष मिले. परिस्थितियों व सामग्री के आधार पर गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर एसडीएम ने एहतियातन स्पा सेंटर को जांच पूरी होने तक सील करवा दिया. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि उन्हें समाचारों के माध्यम से उक्त केंद्र की जानकारी मिली थी. इसलिए सरसरी तौर पर जांच आवश्यक थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. एसडीएम ने बताया कि मौके से बिना नंबर प्लेट ती दो बाइक भी मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola