नाश्ता में देर की तो बेटे ने मां को मार डाला

Updated at : 22 Apr 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
नाश्ता में देर की तो बेटे ने मां को मार डाला

नाश्ता में देर की तो बेटे ने मां को मार डाला गोविंदपुर के तिलकरायडीह में घटी दिल दहला देनेवाली घटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गोविंदपुर : बेटे को नाश्ता देने में मां ने थोड़ी देर क्या कर दी, बेटा हैवान बन गया. उसने डंडा से मार कर मां की हत्या […]

विज्ञापन

नाश्ता में देर की तो बेटे ने मां को मार डाला

गोविंदपुर के तिलकरायडीह में घटी दिल दहला देनेवाली घटना
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
गोविंदपुर : बेटे को नाश्ता देने में मां ने थोड़ी देर क्या कर दी, बेटा हैवान बन गया. उसने डंडा से मार कर मां की हत्या कर दी. दिल दहला देनेवाली और हैरान करने वाली यह घटना गोविंदपुर थाना अंतर्गत तिलकरायडीह के मिल्लत नगर में घटी. पुलिस ने पहुंच कर हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घर में कोहराम मचा हुआ है. यह घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे की है. मृतका की पतोहू ने पुलिस को बताया कि सुबह साजिद ने अपनी मां हसीबुन निशा से नाश्ता मांगा था. उस समय मां डाइनिंग हॉल में खुद नाश्ता कर रही थी. मां ने कहा कि नाश्ता करने के बाद तुम्हें नाश्ता देती हूं. इतने में साजिद तमतमा गया.
साजिद सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गया और आंगन में उतर कर बाहर का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद बांस के एक डंडे से उसने मां के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार साजिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है. गोविंदपुर पुलिस ने तबस्सुम परवीन की शिकायत पर साजिद इराकी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी जब्त कर लिया है.घटना की सूचना पाकर लोग पहुंचे तो देखा कि वह काफी उग्र है. काफी मुश्किल से उसे पकड़ा गया. हत्यारे को पकड़ने में यदि थोड़ा सा और विलंब होता तो वह घर के कई और लोगों की भी जाने ले लेता. लोगों ने उसकी पिटाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola