आठ साल पहले ही चोरी हुआ था बिजली पोल, अब अा रहा है बिल

Updated at : 12 Apr 2018 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
आठ साल पहले ही चोरी हुआ था बिजली पोल, अब अा रहा है बिल

विशुनपुरा : आजादी के सात दशक के बाद भी प्रखंड मुख्यालय से महज चार किमी दूर बसा ओढ़ेया, बाछीखोह एवं पातो गांव में लोग ढिबरी युग में रहने को विवश हैं. करीब तीन हजार की आबादी के इन गांवों में विद्युतीकरण के लिए साल 2009- 10 में ही राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना द्वारा पोल, तार […]

विज्ञापन
विशुनपुरा : आजादी के सात दशक के बाद भी प्रखंड मुख्यालय से महज चार किमी दूर बसा ओढ़ेया, बाछीखोह एवं पातो गांव में लोग ढिबरी युग में रहने को विवश हैं. करीब तीन हजार की आबादी के इन गांवों में विद्युतीकरण के लिए साल 2009- 10 में ही राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना द्वारा पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर लगाया गया था. परंतु बिजली तार व पोल का कार्य अधूरा रहने के कारण आजतक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पायी.
इस बीच लगाये गये बिजली का खंभा, तार एवं ट्रांसफार्मर चुरा लिया गया. इसके बाद से आठ साल बीत चुके हैं, लेकिन आजतक विभाग ने इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिये कोई पहल नहीं की. ग्रामीण शिवकुमार यादव, सीताराम पासवान, मसुदन भुईयां, रामलखन साव, प्रताप कोरवा, चंद्रिका यादव, बुधन यादव, धर्मजीत सिंह, धर्मेंद्र पासवान, अमेरिका यादव आदि ने कहा कि बिजली बहाल कराने को लेकर वे लोग अपने विधायक एवं सांसद के यहां कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से मांग किये, लेकिन किसी ने इन तीनों गावों की सुधि नहीं ली.
ग्रामीण भोला सिंह, कुलु साव, रामजी यादव, चंद्रिका यादव आदि ने बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में अभी तक बिजली आयी नहीं, लेकिन बिजली बिल उन लोगों के नाम से आना शुरू हो गया. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता को इसके बारे में लिखित जानकारी दी गयी, इसके बाद भी कुछ कार्रवाई नहीं हुई.
जांच कर कार्रवाई की जायेगी : सांसद
इस संबंध में सांसद बीडी राम ने कहा कि इस गांव की सूची में दिखवाते हैं कि उसमें इन गांवों का नाम है अथवा नहीं. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी. जबकि विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि इन तीनों गांवों का दीनदयाल परियोजना द्वारा टेंडर हो गया है. जल्द ही बिजली बहाल कर दी जायेगी. इधर नगरउंटारी बिजली एसडीओ ने कहा कि जॉनसन कंपनी द्वारा विद्युतीकरण के लिये सर्वे कराया गया है. सर्वे कराकर ही कंपनी द्वारा छूटे हुए गांवों में बिजली बहाल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola