सरगना सहित चार लुटेरे हुए गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
सरगना सहित चार लुटेरे हुए गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सहित चार अपराधियों को नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के दहेड़िया से लूट की राशि व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें धुरकी थाना के खाला गांव निवासी खुस्तर अंसारी, विशुनपुरा थाना के मधुरी गांव निवासी सद्दाम अंसारी, रमना थाना के सिद्धि गांव निवासी अब्दुल कुदुस […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सहित चार अपराधियों को नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के दहेड़िया से लूट की राशि व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें धुरकी थाना के खाला गांव निवासी खुस्तर अंसारी, विशुनपुरा थाना के मधुरी गांव निवासी सद्दाम अंसारी, रमना थाना के सिद्धि गांव निवासी अब्दुल कुदुस अली व मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सोलंग गांव निवासी सबीर अली का नाम शामिल है.

गिरफ्तार लुटेरों के पास दो बंदूक और चार देसी कट्टा, 54 गोली, दो बाइक, लूट की 1.35 लाख रुपये, पांच लाख रुपये के जेवर, मोबाइल आदि बरामद किया गया है. इनमें खुस्तर अंसारी पर झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ऊपर मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी छह लोगों का एक गिरोह बनाकर आसपास के इलाके में लूटपाट करते थे.

एसपी ने बताया कि तीन अप्रैल की रात रमना थाना के रोहिला गांव में गणेश सिंह के घर से उक्त अपराधियों ने नक्सली वेश में पहुंचकर करीब छह लाख रुपये की जेवर, 1.60 लाख रुपये नकद हथियार के बल पर की थी. एसपी ने बताया कि खाला निवासी खुस्तर निवासी उक्त गिरोह का लीडर है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार छह लोग पुलिस की वर्दी में तुलसीदामर घाटी के पास देखे गये हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था. इसमें नगरऊंटारी पुलिस निरीक्षक शंभु प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, धुरकी थाना प्रभारी अजीत भारती, रमना थाना प्रभारी कलीम अख्तर एवं विशुनपुरा के थाना प्रभारी करुणा शंकर दुबे शामिल थे.

पुलिस जैसे ही तुलसीदामर घाटी के पास पहुंची, उक्त अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर इसमें से चार को दहेड़िया मवि के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लुटेरा भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग लूटकांड की घटना को अंजाम देनेवाले थे. उन्होंने जिले में सक्रिय अन्य अापराधिक गिरोह के विषय में भी पुलिस को जानकारी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola