सात प्रत्याशियों के बैनर जब्त किये गये

Updated at : 10 Apr 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
सात प्रत्याशियों के बैनर जब्त किये गये

गढ़वा : नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगरपरिषद क्षेत्र में इन दिनों सेक्टर मजिस्ट्रेटों, वीडियो सर्विलांस टीम व उड़नदस्ता आदि की टीम सक्रिय हो गयी है़ टीम की ओर से प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार, बैठकें आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है़ इसी कड़ी में सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों से खड़े प्रत्याशियों […]

विज्ञापन
गढ़वा : नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगरपरिषद क्षेत्र में इन दिनों सेक्टर मजिस्ट्रेटों, वीडियो सर्विलांस टीम व उड़नदस्ता आदि की टीम सक्रिय हो गयी है़ टीम की ओर से प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार, बैठकें आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है़ इसी कड़ी में सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों से खड़े प्रत्याशियों के बैनर व पोस्टर जब्त किये गये है़ं इन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है़
सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकुमार प्रसाद ने बताया कि नियमानुसार सभी प्रत्याशियों को बैनर-पोस्टर आदि में नीचे मुद्रण संस्थान का नाम अंकित करना आवश्यक है़ लेकिन प्रत्याशी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है़ं उन्होंने बताया कि जिनका बैनर जब्त किया गया है, उसमें अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पिंकी केसरी, वार्ड संख्या पांच की पार्षद प्रत्याशी शबाना आजमी, वार्ड दो की प्रत्याशी शहनाज परवीन, वार्ड 18 के मो सुहैल सहित संगीता देवी, मदन मोहन गुप्ता, राजेश केसरी आदि प्रत्याशियों के नाम शामिल है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola