गढ़वाः बीडीओ 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 12:49 PM
गढ़वा : गढ़वा जिला के विशुनपुरा प्रखण्ड के बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने दस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी टीम के अधिकारी के मुताबिक विशुनपुरा प्रखण्ड के चितरी निवासी लाल बहादुर सिंह ने उनसे शिकायत की थी. उन्होंने बकरी पालन के लिये शेड निर्माण […]
गढ़वा : गढ़वा जिला के विशुनपुरा प्रखण्ड के बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने दस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी टीम के अधिकारी के मुताबिक विशुनपुरा प्रखण्ड के चितरी निवासी लाल बहादुर सिंह ने उनसे शिकायत की थी.
उन्होंने बकरी पालन के लिये शेड निर्माण हेतु प्रखण्ड में आवेदन दिया था लेकिन बीडीओ इसका अभिलेख स्वीकृत करने के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था. 10 हजार रूपये रिश्वत नहीं देने के कारण वे अभिलेख स्वीकृत नहीं कर रहे थे. इस शिकायत के आलोक में एसीबी के डीएसपी ने लाभुक को 10 हजार रूपये लेकर बीडीओ को देने के लिये भेजा और पैसा लेते रंगे हाथ बीडीओ को गिरफ्तार कर लिय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










