सड़क पर बह रहा है नाली का पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा शहर के शिवपुरी चिनिया रोड के नागरिकों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क पर पानी बहने की शिकायत की है. इस संबंध में नागरिकों ने कार्यपालक पदाधिकारी से स्थल का निरीक्षण कर इसका समाधान तत्काल करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि शिवपुरी चिनिया […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर के शिवपुरी चिनिया रोड के नागरिकों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क पर पानी बहने की शिकायत की है. इस संबंध में नागरिकों ने कार्यपालक पदाधिकारी से स्थल का निरीक्षण कर इसका समाधान तत्काल करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि शिवपुरी चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर के पीछे नाली का निर्माण हो रहा है.
किंतु कुछ घरों की नालियां सीधे तौर से सड़क पर छोड़ दी गयी है. इससे सालों भर नाली का पानी बीच सड़क पर बहता रहता है. इसके कारण उक्त क्षेत्र में महामारी की आशंका बनी रहती है. यहां तक कि शिव मंदिर के पास तक नाली का पहुंच जाता है.
इसके कारण श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के दौरान इसी नाली के पानी पर चढ़कर जाना पड़ता है. आवेदन देनेवालों में प्रो दिव्य प्रकाश पांडेय, प्रो लक्ष्मी नारायण मिश्र, एसपी सिंह, रामानुज तिवारी आदि के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




