अब चारों ओर दिख रहा है विकास

Published at :07 Jun 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
अब चारों ओर दिख रहा है विकास

रंका : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में 57 साल बाद 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले नये प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को भूमि पूजन कर व नारियल फोड़ कर इसका शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि नये प्रखंड कार्यालय भवन […]

विज्ञापन

रंका : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में 57 साल बाद 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले नये प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को भूमि पूजन कर व नारियल फोड़ कर इसका शिलान्यास किया.

इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि नये प्रखंड कार्यालय भवन बन जाने से विकास कार्य करने में सुविधा होगी. साथ ही विकास कार्य में तेजी आयेगी. इससे आम-आवाम के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज तक पुराने भवन में ही प्रखंड कार्यालय चल रहा था. उनके अथक प्रयास से सरकार द्वारा पिछड़े क्षेत्र को प्राथमिकता देकर भवन का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपानीत सरकार की राज्य की चहुंमुखी विकास करना प्राथमिकता है. धरातल पर कार्य हो रहा है.

उन्होंने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में गढ़वा विधान सभा के रंका प्रखंड में सबसे ज्यादा विकास कार्य चल रहा है. यहां 350 करोड़ की पुल-पुलिया, सड़क व अन्य विकास कार्य की कई योजनाएं चल रही हैं. उन्होंने कहा कि पहले की विकास कार्य में और आज के विकास कार्य में काफी अंतर है. परिस्थितियां काफी बदली है. विकास में सुधार हो रहा है और विकास झलक भी रहा है.

उन्होंने विद्युतीकरण पर जोर देते हुए कहा कि पूरे गांव में बिजली पहुंचायी जा रही है. अब गांव भी जगमगा रहा है. इस दौरान बीडीओ राजेश एक्का ने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश कुमार चौधरी, कनीय अभियंता श्रीकांत प्रसाद, रतनेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ राम, पारसनाथ पांडेय, देवेंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola