ePaper

बिना कार्य कराये 1.48 करोड़ रु वेंडरों के खाते में डाले

Updated at : 22 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिना कार्य कराये 1.48 करोड़ रु वेंडरों के खाते में डाले

बिना कार्य कराये 1.48 करोड़ रु वेंडरों के खाते में डाले

विज्ञापन

रंका.

रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बिना काम कराये 1.48 करोड़ रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. सभी 169 योजनाएं वित्तीय वर्ष 2020-21 (72) और 2021-22 (97) की हैं. इनमें कूप निर्माण की 53, गाय शेड की 77, डोभा की 23, आम बागवानी की 14, टीसीबी और मोरम मिट्टी सड़क की एक-एक योजना शामिल हैं. इसमें कई योजनाएं धरातल पर नहीं हैं वहीं कई अपूर्ण हैं. लेकिन इनकी सामग्री मद के पूरे पैसे वेंडर के खाते में डाल दिये गये. बाद में इसकी निकासी कर बांट ली गयी. वर्ष 2020-21 की योजनाओं की सामग्री मद की राशि वर्ष 2023-24 में 66.27 लाख रु एवं वर्ष 2021-22 की योजनाओं की सामग्री मद की राशि वर्ष 2024-25 में 81.62 लाख रु हैं. उल्लेखनीय है कि योजना पूर्ण होने के बाद ही सामग्री मद की राशि का भुगतान मनरेगा आपूर्तिकर्ता (वेंडर) को किया जाता है.

यही नहीं आम बागवानी की राशि कूप निर्माण एवं गाय शेड के नाम पर 81.62 लाख रुपये की निकासी कर बांट ली गयी है. यह राशि वर्ष 2021-22 में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित आम बागवानी योजना में खाद एवं कीटनाशक के मद में भुगतान के लिए आवंटित थी. परंतु उक्त राशि का भुगतान कूप निर्माण और गाय शेड निर्माण की सामग्री मद में कर दिया गया. उप विकास आयुक्त द्वारा एक अक्टूबर 2024 को जारी पत्रांक -50 में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित आम बागवानी योजना के लिए पौधे, खाद एवं कीटनाशक मद में राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था. लेकिन चार अक्टूबर 2024 को 81.62 लाख रुपए की निकासी कर ली गयी.

योजना पूर्व की है, जांच कर कारवाई की जायेगी : बीडीओइस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ शुभम बेला टोपनो ने कहा कि यह योजना उनके आने के पहले ली गयी है. जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola