East Singhbhum News : स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान
Updated at : 21 Dec 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय हिंदी महोत्सव में दीवार सज्जा, रंगोली व समय यात्रा में लिया भाग
विज्ञापन
गालूडीह .
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 9वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी महोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन सालबनी के विद्यार्थियों ने दीवार सज्जा, रंगोली और समय यात्रा में भाग लिया. विद्यार्थियों ने तीनों प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया. सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. दीवार सज्जा प्रतियोगिता में रूपाली पटनायक, संजय हलदर, कुमारिका गिरि, ज्योति दास व रुचिता भुइंया ने भाग लिया. रंगोली में नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी यादव, शाहीन अफरोज और परिणीता माझी व समय यात्रा में नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी यादव, शाहीन अफरोज व परिणीता माझी ने भाग लिया. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है. प्राध्यापिका डॉ अंजु कुमारी के नेतृत्व में तीन दलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. प्राचार्य डॉ बसंत पंडित, प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी, सुंदरम प्रियदर्शी, अनूप कुमार ठाकुर, डॉ अरिंदम सिंह, डॉ मंजूश्री प्रमाणिक, अपर्णा भकत, कुमारी प्रियंका, शिवली बाग, नमिता भगत व कार्यालय प्रमुख कमलेंदु रॉय ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




