Video: यॉर्कर पर यॉर्कर, नेट्स में अर्जुन का तूफान, ऋषभ पंत भी रह गए हैरान

नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर ने डाली यॉर्कर, Pic- Screenshot/X(Viral Video)
Arjun Tendulkar Yorkers: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर जल्द डेब्यू कर सकते हैं. अभ्यास सत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह लगातार 7 सटीक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं. अर्जुन की इन गेंदों के सामने कप्तान ऋषभ पंत भी संघर्ष करते दिखे.
Highlights
Arjun Tendulkar Yorkers: अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा हैं. मिनी ऑक्शन से पहले अर्जुन को मुंबई इंडियंस (MI) से लखनऊ में ट्रेड किया गया था. नई टीम में आने के बाद अर्जुन को अभी तक मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है. लेकिन वह लगातार प्रैक्टिस सेशन में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उनकी बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली हैं जो अब चर्चा का विषय बन गई है.
लगातार 7 सटीक यॉर्कर गेंदें
लखनऊ सुपर जायंट्स के अभ्यास सत्र का एक वीडियो सामने आया है. इसमें अर्जुन पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. अर्जुन ने प्रैक्टिस के दौरान एक के बाद एक लगातार 7 यॉर्कर फेंकी. क्रिकेट में गेंदबाज के लिए लगातार यॉर्कर डालना कठिन होता है. लेकिन अर्जुन ने अपनी लय और लाइन लेंथ से इसे सच साबित किया है. उनकी सभी गेंदें सटीक निशाने पर गिर रही थीं.
Remember The Name – Arjun Tendulkar https://t.co/UGS1abBMKD pic.twitter.com/gHvUyNb39N
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) April 6, 2026
नेट्स में पंत और समद को किया परेशान
नेट्स पर अर्जुन के सामने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद बल्लेबाजी कर रहे थे. अर्जुन की तेज यॉर्कर के सामने इन दोनों बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. पंत और समद दोनों ही गेंदों का सामना करते समय अपने पैर बचाते नजर आए. अर्जुन ने बल्लेबाज बदलने के बाद भी यॉर्कर फेंकना जारी रखा.
मुंबई इंडियंस के साथ पुराना करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी. अपने पहले सीजन में उन्होंने 4 मैच खेलकर 3 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम ने उन्हें केवल एक मैच में मौका दिया. इस तरह अर्जुन का अब तक का कुल आईपीएल अनुभव केवल 5 मैचों का रहा है.
LSG का इस सीजन प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं. इन दो मैचों में टीम को एक मुकाबले में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. अर्जुन अपने खेल के प्रति बेहद मेहनती हैं. उनका यह समर्पण टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
जल्द मिल सकता है खेलने का अवसर
नेट्स पर अर्जुन तेंदुलकर की यह शानदार गेंदबाजी देखने के बाद उनके डेब्यू को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. शुरुआती दो मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर लगता है कि वह जल्द मैदान पर दिख सकते हैं. ऐसा होने पर लखनऊ दूसरी टीम होगी जिसके लिए अर्जुन आईपीएल में खेलते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें-
टैटू ने खोला मिस्ट्री गर्ल का राज, जानें कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड
हार्दिक पांड्या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता
आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




