East Singhbhum News : झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है संताली ड्रामा : रामदास

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 May 2025 11:30 PM

विज्ञापन

झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है संताली ड्रामा : रामदास

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी गांव में रोहिणी पर्व पर आदिवासी जुवान जुमिद क्लब बड़ाजुड़ी की ओर से दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संताली नृत्य और संताली ड्रामा की प्रस्तुतियां हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि संताली ड्रामा के माध्यम से हमारी समृद्ध संताली संस्कृति व लोकगीतों को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलेगी. इससे आने वाली पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी रहेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, खुदिराम हांसदा, सुखलाल हांसदा, अंपा हेम्ब्रम, दासमत सोरेन, सुशील मार्डी आदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola