East Singhbhum News : दाबांकी के टोला प्रधान बने मनोरंजन पुराण
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 May 2025 4:00 AM
दाबांकी के टोला प्रधान बने मनोरंजन पुराण
पोटका. प्रखंड की मानपुर पंचायत के दाबांकी में ग्रामसभा का आयोजन माधा हांसदा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. इस ग्रामसभा की बैठक में सर्वसम्मति से दाबांकी एक नंबर टोला के लिए प्रधान के रूप में मनोरंजन पुराण का चयन किया गया. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि दाबांकी टोला में प्रधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों का कार्य में काफी परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए शनिवार को ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से टोला प्रधान का चयन किया गया है. बैठक में राजकुमार थैयाल, शंकर थैयाल, दिलीप धल, निरोध धीर, प्रभाकर सी, लखिकांत थैयाल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










