Jharkhand Weather: झमाझम बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफनाई, गालूडीह बराज डैम का खोला गया 8 गेट

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: संतोष कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण चांडिल और गाजिया डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है, इससे गालूडीह बराज डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather, गालूडीह: तीन दिनों तक लगातार निम्न दाब के कारण हुई झमाझम बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफना गई है. नदी का लगातार जल स्तर बढ़ने से गालूडीह बराज डैम के 18 गेट में से 8 गेट बुधवार को खोल दिया गया है. गालूडीह बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आठ गेट खोलकर नदी के पूर्व दिशा में बराज डैम से 6000 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है. पानी छोड़ने के साथ ही परियोजना पदाधिकारी ने नदी तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है.

लगातार बढ़ रहा है गालूडीह बराज डैम में जलस्तर

संतोष कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण चांडिल और गाजिया डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है, इससे गालूडीह बराज डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जलस्तर बढ़ने के कारण ही 16 सितंबर को 10 गेट खोल कर 4,800 और 17 सितंबर को 15 गेट खोल कर 7,500 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा गया.

6000 क्यूमेक्स छोड़ा जा पानी

18 सितंबर को जलस्तर कम होने से 8 गेट खोल कर नदी अब 6000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. संतोष कुमार ने यह भी बताया कि बराज डैम से मुख्य दायी नहर में अभी 15 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी प्रदूषित हुआ है, साथ ही मछलियां मर रही.

धान की फसल बर्बाद होने के आसार

बता दें कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे चित्रेस्वर, रांगुनिया, पचंदो आदि गांव में धान की फसल बर्बाद होने के आसार जताये गये हैं. वहीं, कुमार डुबि पंचायत लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए विवश हैं. इस गांव में रहने वाले खाना खाने के लिए तरस रहे हैं. इस गांव में हर वर्ष तेज बारिश होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी इन जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola