पूर्वी सिंहभूम: महिला को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये का लगाया चूना

Updated at : 18 Mar 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Cyber Crime News

कलावती बुधिया जिनके साथ 20 हजार रुपये ठगी हुई है

Jharkhand Cyber Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा पुरनापानी गांव में 65 वर्षीय महिला कलावती बुधिया से फेसबुक लिंक के जरिये 20 हजार रुपये की ठगी हुई. ठगों ने पहले आर्थिक मदद का लालच दिया और फिर सीबीआई का डर दिखाकर पैसे ऐंठ लिये.

विज्ञापन

Jharkhand Cyber Crime News, पूर्वी सिंहभूम (रंजन कुमार): पूर्वी सिंहभूम स्थित जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव की 65 वर्षीय कलावती बुधिया साइबर ठगी का शिकार हो गयी. ठगों ने उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर कुल 20 हजार रुपये ऐंठ लिए. पीड़िता के अनुसार 10 मार्च को वह फेसबुक चला रही थीं, तभी “गरीबों की मदद” से जुड़ा एक लिंक सामने आया. लिंक पर क्लिक करते ही उनके पास फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को किसी सहायता देने वाली संस्था से जुड़ा बताते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें आर्थिक मदद दी जायेगी. जब महिला ने चार लाख रुपये की जरूरत बतायी, तो ठगों ने विदेश से डॉलर भेजने और उसे भारतीय मुद्रा में बदलने की बात कही.

कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठग लिये 20 हजार रुपये

प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर बुजुर्ग महिला से पहले 3 हजार रुपये जमा कराये गये. कुछ समय बाद ठगों ने नया बहाना बनाते हुए कहा कि पैसा सीबीआई में अटक गया है और अगर अतिरिक्त राशि नहीं दी गयी तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इस तरह डर दिखाकर अलग-अलग समय पर उनसे कुल 20 हजार रुपये ले लिये गये.

Also Read: यूसिल नरवा पहाड़ विस्थापितों ने CM हेमंत से की मुलाकात, विधायक संजीव सरदार ने उठाई थी मांग

पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

ठग यहीं नहीं रुके. उन लोगों ने बुजुर्ग महिला से फिर 12 हजार रुपये की मांग करते हुए जेल भेजने की धमकी दी. तब महिला ने परिचितों से सलाह ली, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ. घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने व सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने की सलाह दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: ​जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola