झारखंड : दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार के साथ घूम रहे थे दोनों

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल बदमाश, Prabhat Khabar

Jharkhand Crime News: राउरकेला पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को ओड़िशा और झारखंड के सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. वे दोनों हथियार के साथ बिसरा और आसपास के क्षेत्र में घूम रहे थे.

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम, राधेश सिंह (मनोहरपुर): राउरकेला पुलिस ने ओड़िशा और झारखंड के सीमा क्षेत्र अक्षय शिला निकट के पास बुधवार की सुबह में दो शातिर बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया. पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने ये जानकारी प्रेस वार्ता में दी. पुलिस अधिकारियो ने बताया कि बिसरा थाना प्रभारी को लगभग सुबह 3 बजे एक पुख्ता सूचना मिली कि झारखंड के आनंदपुर निवासी व्यास लाखुआ और अमित टोपनो नामक दो शातिर बदमाश, रिवाल्वर जैसे हथियार के साथ एक सफेद स्कॉर्पियो में बिसरा और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे हैं.

पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की दी थी चेतावनी

पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि इन दोनों बदमाशों के खिलाफ जेएमएफसी (आर), राउरकेला की माननीय अदालत द्वारा जीआर केस नंबर 954/2023 में एक गैर-जमानती वारंट लंबित है. सूचना मिलते ही आईआईसी बिसरा के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की तलाश में रवाना हुई. तुसलीकानी की ओर जाते समय, अक्षयशिला जलप्रपात के पास सामने से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी, जिसका नंबर पुख्ता सूचना से मेल खाता था. पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रोकने की कोशिश की और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी थी फायरिंग

आरोपियों ने पुलिस की चेतावनी को अनसुना करते हुए उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया. घायल आरोपी को तुरंत राउरकेला के आरजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उसका साथी मौके पाकर फरार हो गया. हालांकि थोड़ी बाद में पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. मालूम रहे कि दोनों आरोपियों के ऊपर मनोहरपुर, आनंदपुर और बिसरा थाना में मामला दर्ज है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola