ePaper

Holi 2025: मंईयां योजना के पैसे से होली के बाजारों में रौनक, रंग-पिचकारी की सजीं दुकानें, हर्बल गुलाल की अच्छी डिमांड

Updated at : 14 Mar 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
holi 2025 market

होली पर सजीं दुकानें

Holi 2025: होली पर महिलाओं को एकमुश्त तीन महीने के मंईयां योजना के पैसे मिलने खासा उत्साह है. होली के बाजार में रौनक है. हर्बल गुलाल के साथ लोग नयी डिजाइन के चश्मे, नकली बाल, मास्क और पिचकारी खरीद रहे हैं.

विज्ञापन

Holi 2025: घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम)- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से खातों में एकमुश्त 7500 रुपए आने से होली पर्व पर खासा उत्साह है. बाजारों में रौनक है. चौक-चौराहों पर रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर की दुकानें सज गयी हैं. होली से जुड़ी सामग्री की बिक्री हो रही है. खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है. माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया है. घाटशिला के मुख्य बाजार आदि स्थानों पर दुकानदारों ने होली की सामग्री सजा रखी है. वहीं मऊभंडार चौक व बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है. बच्चों से लेकर बड़े तक पिचकारी, हर्बल गुलाल और होली के अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे हैं.

हर्बल गुलाल की अच्छी डिमांड


दुकानदार मनोज चौधरी ने बताया कि लोग हर्बल गुलाल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि बच्चों के लिए नयी डिजाइन के चश्मा, नकली बाल, मास्क और पिचकारियां आकर्षण का केंद्र हैं. होली के रंगों में सराबोर होने के लिए घाटशिला, मऊभंडार, गालूडीह के लोग पूरी तरह तैयार हैं. लोग एक-दूसरे को रंगने और खुशियों में डूबने की तैयारियों में जुट गये हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Prabhat Khabar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी

होली का बाजार


बंदूक पिचकारी : ₹100 से ₹300
बॉटल पिचकारी : ₹40 से ₹100
पाइप पिचकारी : ₹40 से ₹400
गुलाल : ₹20 से ₹80
हर्बल रंग : ₹10 से ₹50
नकली बाल : ₹150 से ₹250
बच्चों का चश्मा : ₹30 से ₹50
मास्क : ₹40 से ₹80

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Golden Passport: वानुआतु ही नहीं ये देश भी देते हैं स्थायी निवास और नागरिकता

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola