फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने की कगार पर मेसी, टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
lionel messi

लियोनल मेसी

FIFA WC 2026: दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल का सबसे बड़ा मंच सज चुका है. 12 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का महायुद्ध शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

FIFA WC 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार फुटबॉल के मैदान पर 48 टीमें भिड़ेंगी और इसकी मेजबानी का जिम्मा अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों के पास है. साल 2022 में अर्जेंटीना को अपनी जादुई कप्तानी से विश्व विजेता बनाने वाले लियोनेल मेसी एक बार फिर खिताब की रक्षा करने मैदान पर नजर आएंगे. 38 वर्ष की उम्र में मेसी के पास इस मेगा टूर्नामेंट में फुटबॉल के सर्वकालिक दिग्गजों को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है.

दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका

जैसे ही मेसी इस सीजन के पहले मैच में मैदान पर कदम रखेंगे, वे 6 अलग-अलग फुटबॉल विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी (क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गुइलेर्मो ओचोआ के साथ) बन जाएंगे. मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2006 में खेला था. इसके बाद वे 2010, 2014, 2018 और 2022 में भी खेल चुके हैं. इस बार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ के पास भी मेसी के साथ इस एलीट क्लब में शामिल होने का मौका होगा.

सर्वकालिक गोलों के रिकॉर्ड पर होगी नजर

मेसी अब तक वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 13 गोल दाग चुके हैं। मेसी को इतिहास का सबसे बड़ा गोलस्कोरर बनने के लिए इस टूर्नामेंट में 4 गोल और करने होंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16 गोल) के नाम है. उनके बाद ब्राजील के रोनाल्डो (15 गोल) और जर्मनी के गर्ड मुलर (14 गोल) का नंबर आता है। मेसी अभी चौथे स्थान पर हैं.

अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने का कीर्तिमान

मेसी ने अब तक 4 अलग-अलग वर्ल्ड कप सीजन (2006, 2014, 2018, 2022) में गोल किए हैं. इस वर्ल्ड कप में महज 1 गोल करते ही वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे और दक्षिण अमेरिका के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागे हों.

माराडोना और पेले को पछाड़ने का मौका

मेसी अब तक वर्ल्ड कप में 8 गोल असिस्ट कर चुके हैं और वे अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के बराबर हैं। इस बार सिर्फ 1 असिस्ट करते ही वे अर्जेंटीना के लिए नंबर-1 बन जाएंगे.

बतौर कप्तान डबल धमाका

अगर अर्जेंटीना इस बार भी चैंपियन बनती है, तो मेसी फुटबॉल इतिहास में बतौर कप्तान दो फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इटली के ग्यूसेप मेअत्ज़ा और ब्राजील के हिल्डराल्डो बेलिनी ने क्रमशः 1938 और 1958 में कप्तानी की थी, लेकिन उन्होंने दो बार कप्तान के रूप में ट्रॉफी नहीं जीती. इसके साथ ही, मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना 2014 और 2022 का फाइनल खेल चुकी है। इस बार फाइनल में पहुंचते ही बतौर कप्तान उनकी फाइनल्स की हैट्रिक पूरी हो जाएगी, जो कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़े- कतर की टीम में शामिल हुआ केरल का यह खिलाड़ी, विश्व कप में गूंजेगा भारत का नाम

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola