शौचालय निर्माण की राशि गबन करने के आरोप में तीन जलसहिया गिरफ्तार, भेजा जेल

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
तीन सहिया गिरफ्तार
आरटीआइ कार्यकर्ता दिनेश महतो की शिकायत पर पोटका प्रखंड की पांच पंचायतों में शौचालय निर्माण में घोटाला का मामला सामने आया था. इसमें पोटका, कोवाली एवं जादूगोड़ा थाना में प्रखंड के पांच तत्कालीन मुखिया मानपुर के तारणी सेन सिंह सरदार, शंकरदा के कापरा हांसदा, कोवाली की सुचित्रा सरदार, जामदा के सुशील सरदार एवं कुलडीहा के लक्ष्मीचरण सिंह समेत जलसहियाओं पर 1.55 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था. मामले में सभी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया था. सभी बेल पर हैं. साथ ही कई जलसहिया को भी गिरफ्तार किया गया था, इसमें अधिकतर ने बाहर से ही बेल करवा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










