East Singhbhum News : जानवर को बचाने में ट्रक पेड़ से टकराया, चालक गंभीर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Mar 2026 11:58 PM

विज्ञापन

घायल को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल से एमजीएम और फिर रांची के रिम्स रेफर किया गया

विज्ञापन

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क पर भाटिन गांव के पास मंगलवार देर रात एक 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. जानवर को बचाने के प्रयास में हुए इस हादसा में ट्रक चालक ओम प्रकाश सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गये है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक यूसिल जादूगोड़ा से कोयला लोड कर जमशेदपुर जा रहा था. रात करीब 12 बजे अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया. चालक ने ब्रेक लगाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे में ओम प्रकाश ट्रक के केबिन में करीब एक घंटे तक फंसा रहा. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल से एमजीएम जमशेदपुर और फिर रांची के रिम्स रेफर किया गया. उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola