कुआं से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित कुआं से ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है. कुआं से पानी लेने के लिए 24 घंटे भीड़ रहती है. इससे नीचे बस्ती और आसपास के लोग परेशान हैं. बारह बजे रात से लोग पानी लेने पहुंचते हैं. कोंदरो भकत ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित कुआं से ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है. कुआं से पानी लेने के लिए 24 घंटे भीड़ रहती है. इससे नीचे बस्ती और आसपास के लोग परेशान हैं. बारह बजे रात से लोग पानी लेने पहुंचते हैं. कोंदरो भकत ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि कुआं के जीर्णोद्धार कराने में लगे हैं.
जिस कुआं से आम जनता को लाभ मिलता है. उस पर पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि इस कुआं का जीर्णोद्धार कराया जाता है, तो निश्चित रूप से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. इस मामले में पंचायत समिति सदस्य नवीन साव ने बताया कि पंचायत निधि से कुएं की मरम्मत करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




