गड़बड़ी मिलने पर 5 जविप्र दुकानों की अनुज्ञप्ति रद

Published at :16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
गड़बड़ी मिलने पर 5 जविप्र दुकानों की अनुज्ञप्ति रद

घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार ने मुसाबनी प्रखंड के पांच जन वितरण प्रणाली के दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है. विदित हो कि पिछले दिनों एसडीओ अमित कुमार ने मुसाबनी में जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच की थी. इन दुकानों में गड़बड़ी पायी थी. एसडीओ अमित कुमार ने बताया था […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार ने मुसाबनी प्रखंड के पांच जन वितरण प्रणाली के दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है. विदित हो कि पिछले दिनों एसडीओ अमित कुमार ने मुसाबनी में जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच की थी. इन दुकानों में गड़बड़ी पायी थी.

एसडीओ अमित कुमार ने बताया था कि मुसाबनी के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को 35 किलो की जगह 32 किलो और 34 किलो चावल देते थे. केरोसिन तेल 15 रुपये की जगह 22 रुपये में बेचते थे. जब ग्राहकों की शिकायत के बाद जविप्र दुकानों की जांच हुई, तो यह मामला प्रकाश में आया. उन्होंने दुकानदारों और एमओ से स्पष्टीकरण पूछा था और इसके बाद दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की. इसकी सूचना उन्होंने उपायुक्त हिमानी पांडेय को भेज दी है.

जिन दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गयी है. वे लाभुकों को 35 किलो की जगह 32 से 34 किलो चावल देते थे. अनुज्ञप्ति रद्द होने वालों में बदिया के किसान नमाता, केंदाडीह के सिराम नमाता, मेढ़िया के सुबोध घोष, मुसाबनी बाजार के पुरुषोत्तम सिंहल और नेत्र के दुर्गा माझी के दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने की सूचना है.

वहीं इसकी पुष्टि एसडीओ ने नहीं की है. उन्होंने कहा कि मुसाबनी के जिन राशन दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गयी है, उनका नाम तो याद नहीं हैं, परंतु पांच दुकानों की उन्होंने अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है. एसडीओ ने बताया कि बहरागोड़ा में भी आठ राशन दुकानों की जांच की गयी है, उनसे भी स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण मिलने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola