आग से घर जल कर खाक

Published at :16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
आग से घर जल कर खाक

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत स्थित नरसिंहपुर गांव के मुढ़ूखाल टोला निवासी तरणी महतो के एडवेस्टर और फूस के घर में बुधवार भोर में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी से घर जल कर राख में तब्दील हो गया. घर में रखे धान, चावल, कपड़े, वर्तन समेत सभी सामान भी जल कर […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत स्थित नरसिंहपुर गांव के मुढ़ूखाल टोला निवासी तरणी महतो के एडवेस्टर और फूस के घर में बुधवार भोर में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी से घर जल कर राख में तब्दील हो गया.

घर में रखे धान, चावल, कपड़े, वर्तन समेत सभी सामान भी जल कर नष्ट हो गये. गृह स्वामी के अनुसार 30 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है. रात में ढिबरी जला कर सोये हुए थे. भोर में जब आग की गरमाहट महसूस हुई, तो नींद खुली, तब तक घर में आग लग चुकी थी. उस वक्त घर के अंदर तरणी महतो समेत परिवार के पांच सदस्य सोये हुए थे.

सभी उठ कर घर के बाहर भागे. सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण जुटे और आसपास से पानी लाकर आग बुझायी. अग्नि पीड़ित परिवार ने बाघुड़िया पंचायत की मुखिया कारमी सोरेन से भेंट कर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है. मुखिया ने बताया कि इसकी सूचना बीडीओ को दी गयी है. सरकारी प्रावधान के तहत अग्नि पीड़ित को मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola