चित्रेश्वर शिव मंदिर में उमड़े कांवरिये

बहरागोड़ा : सावन की सोमवारी को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिए तीन राज्यों के कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ी. हजारों पुरुष और महिला कांवरियों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया. बोल बम के नारों से इलाका गूंज उठा. इस शिव मंदिर में आज सुबह […]
बहरागोड़ा : सावन की सोमवारी को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिए तीन राज्यों के कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ी. हजारों पुरुष और महिला कांवरियों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया. बोल बम के नारों से इलाका गूंज उठा.
इस शिव मंदिर में आज सुबह से ही कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. विभिन्न नदियों से जल लेकर कांवरियों की टोली बोल बम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुंची. मंदिर में लाइन लगा कर बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक किया. बहरागोड़ा के अन्य शिव मंदिरों में भी अपार भीड़ उमड़ी.
कांवरियों की सेवा की गयी
बहरागोड़ा के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर में सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी. इन भक्तों की सेवा में मानवाधिकार आयोग बहरागोड़ा शाखा के सदस्य तथा युवा संघ के सदस्य जुटे रहे. यंग ग्रुप ने भक्तों के लिए पूड़ी और सब्जी की व्यवस्था की थी. ग्रुप के गुड्ड शुक्ला, कुमारेश दे, नंद लाल बेरा, जयंत राय, सुमित घोष, बबलू नायक, सोमनाथ करण, सुदीप साव आदि भक्तों को पूड़ी और सब्जी खिलाने में व्यस्त रहे. वहीं मानवाधिकार आयोग की डॉ बिनी षाड़ंगी, प्रो भुनेश्वरी षाड़ंगी, चंडी चरण साव, बाप्तू साव, रतन मिश्र, देवाशीष दास, जवाहर लाल पैड़ा आदि शिव के भक्तों की सेवा में दिन भर जुटे रहे. सदस्यों ने भक्तों के बीच चाय और बिस्कूट का भी वितरण किया.
धालभूमगढ़ में रही भीड़
धालभूमगढ़त्नबांग्ला समुदाय के अंतिम सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देखी गयी. कोकपाड़ा के प्राचीन शिव मंदिर चारचक्का शिव मंदिर, त्रिवेणीश्वर शिव मंदिर, राजबाड़ी, नूतनगढ़ शिव मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों को भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










