मुसाबनी के ऊपरबांधा में फिर फैला डायरिया

Published at :08 Aug 2013 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी के ऊपरबांधा में फिर फैला डायरिया

मुसाबनी : ऊपरबांधा के पुरनाटोला में एक ही परिवार के सभी सदस्य डायरिया से पीड़ित हैं. सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. अभी सभी की हालत में सुधार है. जानकारी के हो कि करीब बीस दिन पहले इसी गांव के सबर टोला में डायरिया ने कहर बरपाया था. दो महिलाओं की मौत […]

विज्ञापन

मुसाबनी : ऊपरबांधा के पुरनाटोला में एक ही परिवार के सभी सदस्य डायरिया से पीड़ित हैं. सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. अभी सभी की हालत में सुधार है.

जानकारी के हो कि करीब बीस दिन पहले इसी गांव के सबर टोला में डायरिया ने कहर बरपाया था. दो महिलाओं की मौत हो गयी थी. पांच दर्जन ग्रामीण आंक्रांत हुए थे. फिर दोबारा बुधवार को डायरिया की शिकायत होने पर सहिया ने डायरिया पीड़ितों को इलाज के पीएचसी पहुंचाया.

पुरनाडीह टोला के रतन बेसरा (45), पत्नी सलमा बेसरा (36), बेटी लखी बेसरा (13), पूर्णिमा बेसरा (6) तथा पुत्र अजय बेसरा (3) का इलाज पीएचसी में चल रहा है. जानकारी पाकर चिकित्सा प्रभारी डॉ गोपीनाथ माहली, स्वच्छता निरीक्षक अशोक उपाध्याय, फर्मासिस्ट तपन भद्र, लक्ष्मण मांझी, अजय कुमार तथा एएनएम पुरनाडीह टोला के लोगों की स्वास्थ्य जांच किया. गांव में मेनी कर्मकार (35) में डायरिया के लक्षण पाये गये हैं.

डॉ माहली के अनुसार बरसात में साग खाने से रतन बेसरा का परिवार डायरिया की चपेट में गये हैं. यहां डायरिया नियंत्रण में है. एएनएम आरती मंडल तथा अन्य कर्मी डायरिया पीड़ितों पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola