हादसे में विधायक लक्ष्मण टुडू जख्मी

Updated at : 11 Sep 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में विधायक लक्ष्मण टुडू जख्मी

घाटशिला/रांची : रांची जा रहे घाटशिला विधायक का स्कॉर्पियो रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में विधायक लक्ष्मण टुडू को गंभीर चोट आयी है. उनके अंगरक्षक व एक अन्य को भी हल्की चोट लगी है. विधायक को स्थानीय विनायका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिका ले जाया गया. […]

विज्ञापन

घाटशिला/रांची : रांची जा रहे घाटशिला विधायक का स्कॉर्पियो रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में विधायक लक्ष्मण टुडू को गंभीर चोट आयी है. उनके अंगरक्षक व एक अन्य को भी हल्की चोट लगी है. विधायक को स्थानीय विनायका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिका ले जाया गया.

विधायक के चालक ने बताया, रांची में मुख्यमंत्री के साथ बैठक थी. बैठक में शामिल होने के लिए विधायक घाटशिला से रांची जा रहे थे. गाड़ी में विधायक के अलावा उनके सुरक्षा में शामिल तीन जवान और चालक सवार थे. रामपुर बाजार के समीप अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर आ गये. उन्हें बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे होटल की दीवार से टकरा गयी. दुर्घटना में गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतग्रिस्त हो गया.

विधायक लक्ष्मण टुडू की गाड़ी के चालक ने बताया, दुर्घटना के समय विधायक ने सीट बेल्ट लगा रखा था. वहीं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना था कि गाड़ी में सिर्फ चालक ने ही सीट बेल्ट लगा रखी थी. विधायक के सिर का सीटी स्कैन किया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola