आलीशान शौचालय सिर्फ दर्शन के लिए

Updated at : 03 Jul 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
आलीशान शौचालय सिर्फ दर्शन के लिए

दिव्यांग पेशाबखाना में भी लटक रहा है ताला चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन पर बनाये गये आलीशान शौचालय सिर्फ दर्शन के लिए हैं. प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दो व प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दो शौचालय हैं. इनमें सिर्फ एक शौचालय खुला है. तीन शौचालयों में ताला लटक रहा है. इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. […]

विज्ञापन

दिव्यांग पेशाबखाना में भी लटक रहा है ताला

चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन पर बनाये गये आलीशान शौचालय सिर्फ दर्शन के लिए हैं. प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दो व प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दो शौचालय हैं. इनमें सिर्फ एक शौचालय खुला है. तीन शौचालयों में ताला लटक रहा है. इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. वहीं प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दिव्यांगों के लिए बनाये गये शौचालय में भी ताला बंद है. इससे दिव्यांगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. यात्री खुले में पेशाब करने के लिए अभिशप्त हैं.
विदित हो कि स्टेशन पर जहां-तहां मूत्र त्याग करने पर रोक है. ऐसे करते पकड़े जाने से कानूनी कार्रवाई की जाती है. ऐसे में पांच में से चार शौचालयों को बंद रखने के औचित्य पर यात्री सवाल खड़ा कर रहे हैं. इस मसले पर रेल प्रशासन सूत्रों का कहना है कि यात्री शौचालयों को गंदा कर देते हैं. इसलिए शौचालयों को बंद कर रखा गया है. शौचालयों की चाबी स्टेशन मास्टर के पास रहती है. अगर किसी को जरूरत हो तो वह वहां से चाबी लेकर शौचालय का प्रयोग कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola