East Singhbhum News : वाहन के धक्के से टेंपो पलटी, चालक की मौत<bha>;</bha> 4 घायलों में एक परिवार के तीन
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Apr 2026 12:24 AM
विज्ञापन
सभी इलाज के लिए गोपील्लभपुर जा रहे थे, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा को लेकर किया जाम
विज्ञापन
बरसोल.
बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के समीप एनएच-49 पर अज्ञात वाहन व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना से टेंपो चालक खंडामौदा निवासी हराधन पाइकेरा (35) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायल प्रदीप बेरा (37) उनकी पत्नी सविता बेरा (27) एवं पुत्र शुभम बेरा (6) तथा अन्य यात्री मनोरंजन सीट (40) को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सभी घायल खंडामौदा के रहने वाले हैं. चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक इलाज किया. मनोरंजन सीट की हालत को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व मुआवजा को लेकर रोड जाम कर दिया.इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, सभी लोग टेंपो से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे थे. खंडामौदा चौक के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो के पीछे धक्का मार दिया. टेंपो घटनास्थल पर पलट गया. टेंपो चालक के बाहर गिरने से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. इधर, लगातार खंडामौदा के समीप हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोशित है.ट्रांसफॉर्मर से टकराया हाइवा, चालक की बची जान
चाकुलिया. चाकुलिया शीशाखून मार्ग पर बुधवार की सुबह जीरापाड़ा के समीप एक बड़ा हादसा टल गया. चाकुलिया से शीशाखून की ओर जा रहे हाइवा (जेएच05सीएन/4970) ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर वाले बिजली के खंभे को धक्का मार दिया. सौभाग्य से दुर्घटना के तुरंत बाद बिजली कट गई, जिससे ट्रक चालक की जान बच गयी. ट्रक चालक ने बताया कि घुमावदार सड़क पर वाहन की तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद बिजली के तार सड़क के काफी नीचे लटकने लगे और ट्रांसफॉर्मर का खंभा ट्रक के ऊपर गिर पड़ा. दुर्घटना के कारण चाकुलिया-शीशाखून मार्ग कई घंटों तक बंद रहा. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर और तारों को दुरुस्त करने के बाद यातायात बहाल किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










