घाटशिला : रक्तदान शिविर में 98 यूनिट रक्त संग्रह
Updated at : 22 Jun 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

शिविर में कुणाल षाड़ंगी और लक्ष्मण टुडू भी हुए शामिल घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में गुरुवार सुवर्णरेखा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ रंजीत ठाकुर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया. इस दौरान कुल 98 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी और घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू भी […]
विज्ञापन
शिविर में कुणाल षाड़ंगी और लक्ष्मण टुडू भी हुए शामिल
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में गुरुवार सुवर्णरेखा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ रंजीत ठाकुर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया. इस दौरान कुल 98 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी और घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. कुणाल षाड़ंगी ने रक्ता दाताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा रक्त दान महा दान है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है. मौके पर लक्ष्मण टुडू ने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा पुण्य है. आपके रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचायी जा सकती है. शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया. मौके पर घाटशिला अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ शंकर टुडू, विशु दंडपात, सुब्रत दास, भाजपा नेता संजय तिवारी, राजेश वंशल समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




