गालूडीह: बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

Updated at : 10 Jun 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह: बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

गालूडीह : गालूडीह क्षेत्र में शनिवार को कई जगह भगवान बिरसा मुंडा का 118 वां शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. उलदा पंचायत के मुंडा बहुल गांव सुसनीगढ़िया में बिरसा मंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर पुण्य तिथि मनायी गयी. इस मौके पर मुंडा समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह क्षेत्र में शनिवार को कई जगह भगवान बिरसा मुंडा का 118 वां शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. उलदा पंचायत के मुंडा बहुल गांव सुसनीगढ़िया में बिरसा मंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर पुण्य तिथि मनायी गयी. इस मौके पर मुंडा समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की पूजा की. फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर बड़ी संख्या में मुंडा समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित होकर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

मुंडा समाज ने कहा भगवान बिरसा मुंडा त्याग, बलिदान के प्रतिमूर्ति थे, हैं और रहेंगे. वे इतिहास पुरुष हैं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. समाज के लोगों ने उनके द्वारा बताये गये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर बोध मुंडा, सुकुरमनी मुंडा, रिता मुंडा, हरिपद मुंडा, बुधराम मुंडा, उमेश सिंह मुंडा, बंकीम चंद्र मुंडा, विमल मुंडा, लखींद्र मुंडा, गुरूचरण मुंडा, अहिल्या मुंडा, विमल मुंडा, वासुकी सिंह, जयंती मुंडा, कल्याणी मुंडा, रसना मुंडा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इस मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola