कमर्शियल जल कर में भी हुई वृद्धि

Updated at : 08 Jun 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
कमर्शियल जल कर में भी हुई वृद्धि

पंप ऑपरेटर और बिल कलेक्टर का मानदेय बढ़ा गालूडीह : गालूडीह के महुलिया पंचायत पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक गुरुवार को जल सहिया नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से दस प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें पिछली बैठक की संपुष्टि एवं समिति […]

विज्ञापन

पंप ऑपरेटर और बिल कलेक्टर का मानदेय बढ़ा

गालूडीह : गालूडीह के महुलिया पंचायत पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक गुरुवार को जल सहिया नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से दस प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें पिछली बैठक की संपुष्टि एवं समिति की पदों का विस्तार करते हुए सदस्यों का चयन किया गया. समिति के उपाध्यक्ष अशोक दत्ता, सह सचिव साजिद अहमद, सह कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता चुने गये. बैठक में पंप ऑपरेटर और बिल कलेक्टर की मासिक मानदेय में 1000 और 500 की वृद्धि की गयी. मासिक जल कर में वृद्धि करते हुए डोमेस्टिक कंज्यूमर के लिए 75 से बढ़ाकर 90 रुपये तथा कमर्शियल कंज्यूमर के लिए मिनी सीएस का 150 से बढ़ाकर 250 तथा सीएस के लिए 350 से बढ़ाकर 500 किया गया. बैठक में किरायेदारों को सप्लाई वाटर उपलब्ध कराने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कमर्शियल वाटर टैक्स लागू करने का निर्णय लिया गया.
इसके अलावा बकाये जल कर वाले उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध कर एक सप्ताह के अंदर विलंब शुल्क के साथ वसूली करने की बात कही गयी. जल कर विलंब शुल्क पाच से बढ़ाकर दस रुपये प्रति माह की गयी. बैठक में समिति द्वारा दोनों ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करने, दोनों पंप हाउसों की मरम्मत एवं रंग रोगन करने का भी निर्णय लिया गया. समिति की आय-व्यय का लेखा जोखा तथा बैंक बैलेंस और कैश की समीक्षा की गयी. बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेश साह, उपाध्यक्ष अशोक दत्ता, सह सचिव साजिद अहमद, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता, जल सहिया नीतू सिंह, रिंपा शेखर, मो नासिर, राखाल भट्टाचार्य, कपिल शर्मा, डॉ एसएम चटर्जी, काबुल दत्ता, सुभाष दत्ता, शंकर प्रसाद सिंह, घासीराम राजवाड़, नंदू प्रसाद गुप्ता, परशुराम साह, अमर कर, निताई सूत्रधर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola