बामनडीह में डीप बोरिंग से 70 एकड़ में हो सकेगी सिंचाई

Updated at : 07 Jun 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
बामनडीह में डीप बोरिंग से 70 एकड़ में हो सकेगी सिंचाई

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के वामनडीह गांव में बुधवार को विधायक निधि से निर्मित सिंचाई डीप बोरिंग का विधायक कुणाल षाड़ंगी की उपस्थिति में जिप सदस्य शिव चरण हांसदा और ग्राम प्रधान रामचंद्र हांसदा ने संयुक्त रूप से स्विच दबाकर किया. ग्रामीण हंबीर किस्कू ने कहा कि डीप बोरिंग होने से 70 […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के वामनडीह गांव में बुधवार को विधायक निधि से निर्मित सिंचाई डीप बोरिंग का विधायक कुणाल षाड़ंगी की उपस्थिति में जिप सदस्य शिव चरण हांसदा और ग्राम प्रधान रामचंद्र हांसदा ने संयुक्त रूप से स्विच दबाकर किया. ग्रामीण हंबीर किस्कू ने कहा कि डीप बोरिंग होने से 70 एकड़ बंजर भूमि में सिंचाई हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था, जिससे किसान चिंतित थे. यहां के किसान खेती पर ही आश्रित हैं. विधायक से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी गयी थी. डीप बोरिंग हो जाने से अब उन्हें पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से ग्रामीण किसानों में खुशी देखी गयी. उद्घाटन के अवसर पर गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. मौके पर बहरागोड़ा के प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, दीपक बारिक, अर्जुन हेंब्रम, लाल मार्डी, मासांग सोरेन, चांदीराम टुडू, सुषमा माहली समेत अनेक किसान और ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola