पूर्वी सिंहभूम में बाढ़ नियंत्रण सेल 15 जून से हाेगा चालू

Updated at : 07 Jun 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में बाढ़ नियंत्रण सेल 15 जून से हाेगा चालू

खरकई अौर सुवर्णरेखा नदी के तटीय अौर निचले इलाके में कम हो नुकसान इस पर रहेगा फोकस घाटशिला : बारिश के समय में खरकई और सुवर्णरेखा नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बाढ नियंत्रण सेल 15 जून से चालू किया जायेगा. यह सेल तीन महीने यानी 15 […]

विज्ञापन

खरकई अौर सुवर्णरेखा नदी के तटीय अौर निचले इलाके में कम हो नुकसान इस पर रहेगा फोकस

घाटशिला : बारिश के समय में खरकई और सुवर्णरेखा नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बाढ नियंत्रण सेल 15 जून से चालू किया जायेगा. यह सेल तीन महीने यानी 15 अक्तूबर तक प्रतिदिन खुलेगा. इस संबंध में सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना (चांडिल बांयी कांप्लेक्स) के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि बाढ़ सेल इस वर्ष प्रभावी तरीके से काम करेगा. खरकई अौर सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर का 24 घंटे मॉनीटरिंग की जायेगी. इससे बाढ़ आने के समय पर नदी के तटीय और निचले इलाके के लोगों को समय पर सूचित किया जा सकेगा और उन्हें सुरक्षित करने के साथ-साथ राहत व बचाव कार्य चलाया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola