हाथियों ने सात घरों को तोड़ा बच्चे को लेकर भागी महिला
Updated at : 05 Jun 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

तीन घरों को किया ध्वस्त, चार घरों को पहुंचायी आंशिक क्षति बीडीओ से बातकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत अंतर्गत ढेंगाम गांव में रविवार की रात 28 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने फूस के बने तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. वहीं चार घरों […]
विज्ञापन
तीन घरों को किया ध्वस्त, चार घरों को पहुंचायी आंशिक क्षति
बीडीओ से बातकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत अंतर्गत ढेंगाम गांव में रविवार की रात 28 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने फूस के बने तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. वहीं चार घरों को आंशिक क्षति पहुंचायी. हाथियों ने मोहन नायक, परिमल नायक और सुधीर नायक के फूस के घर को ध्वस्त कर दिया और अंदर रखे धान व चावल चट कर गये. हाथियों ने दानव नायक, कालीपद नायक, महादेव नायक, फकीर नायक के घर को आंशिक क्षति पहुंचायी है. ग्रामीण मोहन नायक ने बताया कि ग्रामीणों की शोर सुनकर वह घर से बाहर निकला. उनकी बहू बिमला नायक अपने दो माह के पुत्र के साथ घर में सोयी थी. शोर सुनकर वह अपने पुत्र को लेकर दूसरे कमरे में चली गयी. इसी बीच हाथियों ने उसके घर को तोड़ दिया. दोनों की जान बच गयी.
भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी प्रभावितों से मिले
ढेंगाम में हाथियों का उत्पात की सूचना पाकर सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी पहुंचे. उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की. उन्होंने ध्वस्त घरों का जायजा लिया. डॉ गोस्वामी ने बीडीओ से दूरभाष पर बात कर प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की. मौके पर शंभु नाथ मल्लिक, राणा गोप आदि उपस्थित थे.
हाथियों के भय से शाम के बाद घरों से नहीं निकल रहे लोग
ग्रामीणों ने बताया कि पास के जंगल में हाथियों का झुंड दिनभर जमा रहता है. शाम होते ही किसी न किसी गांव में घुस जा रहे हैं. हाथियों के भय से लोग अंधेरा होने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं. वहीं बच्चे घरों से निकलने से डर रहे हैं.
विधायक ने बांटे तिरपाल, मुआवजा फॉर्म भरवाया
सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावितों के बीच एक-एक तिरपाल बांटा. विधायक ने आर्थिक सहयोग किया. उन्होंने दूरभाष पर डीएफओ से बात कर प्रभावितों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही. उन्होंने हरि मंडप में बैठ कर वन कर्मियों से प्रभावितों का फॉर्म भरवाया. इस अवसर पर वनरक्षी अरुण कुमार, दिलीप सामद, पंसस कल्पना माहली, संजीत सिंह, धनंजय करुणामय, साहेब राम मांडी, गोपन परिहारी, विकास महतो, जगदीश माहली, अमल गोप, खोकन नायक, निर्मल महतो, पंचानन महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




