ईंट बदलने पर माने ग्रामीण, आज से बनेगा एकलव्य विद्यालय भवन
Updated at : 05 Jun 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

घटिया ईंट का उपयोग बता ग्रामीणों ने काम रोका था सहायक अभियंता ने सोमवार को जांच की बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के बूढ़ीपुखुर मौजा में 10,38,46,830 रुपये की लागत से एकलव्य विद्यालय भवन का निर्माण मंगलवार से शुरू होगा. ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने भवन में घटिया ईंट का उपयोग का आरोप लगाकर […]
विज्ञापन
घटिया ईंट का उपयोग बता ग्रामीणों ने काम रोका था
सहायक अभियंता ने सोमवार को जांच की
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के बूढ़ीपुखुर मौजा में 10,38,46,830 रुपये की लागत से एकलव्य विद्यालय भवन का निर्माण मंगलवार से शुरू होगा. ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने भवन में घटिया ईंट का उपयोग का आरोप लगाकर काम बंद करवा दिया था. सोमवार को सहायक अभियंता शैलेंद्र मिश्रा कार्यस्थल पर पहुंचे. उनके साथ संवेदक पप्पू खां भी थे.
ग्रामीणों ने कार्य में हो रही गड़बड़ी दिखायी. ग्रामीणों ने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये. ग्रामीणों ने ईंट बदवाले की मांग की. संवेदक ने कहा कि ईंट बदल दी जायेगी. नयी ईंट मंगायी जायेगी. इस पर ग्रामीण शांत हुए और भवन निर्माण शुरु करने की इजाजत दी. पांच जून से भवन का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर उप मुखिया सोमाय हांसदा, गुरुचरण मांडी, दुर्गा प्रसाद हांसदा, बाड़ा मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




